Government Schemes

ई-श्रम कार्ड | e-shram Card in Hindi

e shram card, आप सभी ने इसका नाम तो सुना ही होगा। यह मजदूर की पहचान को दर्शाता है। हर मजदूर के पास ये कार्ड होना अनिवार्य है। इस कार्ड की सहायता से मजदूरों को बहुत से लाभ सरकार द्वारा मिलते हैं। e shram card, 26 अगस्त 2021 को भारत सरकार द्वारा जारी किया गया। इस कार्ड को सभी मजदूरों ने बनवाया है और आप भी अगर मजदूर हैं और इस कार्ड को बनवाने की पात्रता रखते हैं। तो हमारे इस आर्टिकल से जुड़े रहे और जानिए कि इस कार्ड को बनवाने के लिए पात्रता क्या होनी चाहिए, डॉक्यूमेंट कौन-कौन से लगते हैं, आवेदन कैसे करें?

Table of Contents

ई-श्रम कार्ड क्या है (e-shram Card in Hindi)?

e sharm कार्ड भारत सरकार के तहत चलाया गया एक न्यू पोर्टल है। इसका उद्देश्य है, कि e sharm पोर्टल के जरिए देश के मजदूर का राष्ट्रीय स्तर पर एक डेटाबेस तैयार करना और श्रमिकों के आंकड़ों और उनकी जानकारी को इकट्ठा करना है। फिर उसी आधार पर सरकार श्रमिकों के लिए योजनाएं तथा नियम का गठन करेगी। जिसमें सरकार सुनिश्चित करेगी, कि योजनाओं का लाभ असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों तक उचित माध्यम से पहुंच सके। और भारत की तरफ से देश के श्रमिकों को पहचान पत्र और आधार कार्ड के तर्ज पर उनके नाम के आधार पर श्रेणियों में बांटा जाएगा।  जिनसे उनका एक न्यू कार्ड नंबर होगा, इस कार्ड को ही ई-श्रम कार्ड कहते हैं।

ई-श्रम कार्ड कौन-कौन बनवा सकता है | Who apply for e-shramik card yojana?

जो लोग मजदूरी करते हैं, जैसे कि मिस्त्री का काम, फर्नीचर का काम, पेंटिंग का काम, सड़क निर्माण का काम, बिल्डिंग का का काम, लोहार का काम करने वाले, मोची काम करने वाले, हथोड़ा चलाने वाले, चौकीदारी करने वाले, बांध प्रवर्तक (भवन निर्माण के अधीन कार्य करने वाले), पत्थर तोड़ने वाले,. प्लंबर का काम करने वाले, इलेक्ट्रिक का काम करने वाले, पुताई करने वाले, चट्टान का काम करने वाले, चुना बनाने का काम करने वाले, लेखकार का काम करने वाले, सीमेंट पत्थर ढोने का काम करने वाले, कुआं खोदने वाले, छप्पर जाने वाले, कारपेंटर का काम करने वाले आदि बहुत से ऐसे काम है। जो कि मजदूरी के अंतर्गत आते हैं। यही लोग मजदूर कहलाते हैं।

मजदूर ही e sharm कार्ड बनवा सकते हैं। कोई सरकारी नौकरी वाला नहीं। और ऐसे बहुत सारे लोग मजदूरी करते हैं।  जो कि कोई भी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं।  तो इसीलिए  सभी मजदूर को ई-श्रम कार्ड बनवाने चाहिए। जिससे कि सरकार द्वारा दिए गए पैसों का लाभ प्राप्त कर सकें। और e sharm कार्ड सरकार की ओर से जारी किए जाने वाला एक स्पेशल कार्ड है। इसका फायदा असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को मिलेगा।

 ई-श्रम कार्ड (e shramik card) बनवाने के लिए न्यूनतम व अधिकतम आयु क्या है?

e-shram card पोर्टल से बनवाने वाले व्यक्ति की आयु 15 से  59 साल तक की होनी चाहिए। 15 से 59 साल तक का कोई भी व्यक्ति अपना ई-श्रम कार्ड पोर्टल बना सकता है। जो कि भारत सरकार द्वारा निकाला गया, एक आधार कार्ड जैसा ही, ई-श्रम कार्ड है।

 श्रम कार्ड बनवाने के लिए व्यक्ति की पात्रता क्या होनी चाहिए?

  • e sharm  कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।
  •  इस कार्ड के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  •  कार्ड बनवाने वाले लाभार्थी की उम्र 15 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  •  लाभार्थी का नाम UIDAI (आधार) डेटाबेस में होना आवश्यक है।
  •  ई-श्रम कार्ड बनवाने वाले लाभार्थी को EPFO/ ESIC या NPS का सदस्य नहीं होना चाहिए ।
  • e sharm कार्ड बनवाने बाला लाभार्थी संगठित क्षेत्र का कामगार होना चाहिए।

 ई-श्रम कार्ड के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगेंगे?

  • आधार कार्ड-  इस योजना में सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है तो वह आधार कार्ड। आधार कार्ड अंको की सहायता से हम लाभार्थी की पूरी जानकारी का पता लगा सकते हैं। कि इस योजना के तहत लाभार्थी ने और कहीं से “ई-श्रम कार्ड” का तो फॉर्म नहीं भरा।
  • जाति प्रमाण पत्र-  सबसे जरूरी होता है जाति प्रमाण पत्र। जिससे कि वह पता लग सके। जो लाभार्थी इस कार्ड को बनवा रहा है, वह कौन सी जाति का है।
  •  निवास प्रमाण पत्र-  लाभार्थी के पास निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए। जिससे यह पता लग सके लाभार्थी कहां का वासी है, और वह कहां रहता है। जैसे आप उत्तर प्रदेश के निवासी है तो आपको उत्तर प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र चाहिए होगा। यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी है और बेरोजगार है तो आपको हमारा उत्तर प्रदेश बेरोजगारी भत्ता योजना वाला आर्टिकल अवश्य पढ़ना चाहिए। 
  •  आय प्रमाण पत्र-  यह सभी दस्तावेजों में सबसे जरूरी प्रमाण पत्र है। क्योंकि इसी से पता लग सकता है। कि लाभार्थी की वार्षिक आय क्या है। लाभार्थी की वार्षिक आय 84000 से कम होगी तभी लाभार्थी “e sharm card”  बनवा सकता है।
  •  पासपोर्ट साइज फोटो- व्यक्ति के पास पासपोर्ट साइज फोटो होने चाहिए। कि व्यक्ति की पहचान हो सके।
  •  बैंक खाता-  लाभार्थी का बैंक खाता होना चाहिए। वह भी एक राष्ट्रीय बैंक में। बैंक बुक में आईएफएससी और अकाउंट नंबर कोड साफ लिखा होना चाहिए। जिससे की बैंक में पैसे आने में कोई समस्या ना हो।
  • मोबाइल नंबर- व्यक्ति के पास मोबाइल नंबर जरूर होना चाहिए।  और मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए और मोबाइल नंबर के साथ  e sharm कार्ड लॉगिन होगा।
  •  राशन कार्ड-  व्यक्ति के पास राशन कार्ड अवश्य होना चाहिए और राशन कार्ड पर राशन कार्ड नंबर साफ-साफ लिखा होना चाहिए।
  •  बिजली का बिल-  लाभार्थी  के पास बिजली का बिल होना चाहिए।
  • संस्था का प्रमाण पत्र- लाभार्थी के पास वर्तमान समय में काम कर रहे, संस्था का प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।

e-sharm कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  https://eshram.gov.in/  पर जाएं।

E Shram Card Registration

  • उसके बाद स्व-पंजीकरण पृष्ठ पर भेजे जाने के लिए ई-श्रम पर (पंजीकरण करें) क्लिक करें।
  • अपने आधार कार्ड से जुड़ा फोन नंबर दर्ज करें।
  • दिए गए विवरण का चयन करें और कैप्चा कोड दर्ज करें। 
  • उसके बाद अपने पंजीकृत फोन नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त करने के लिए “ओटीपी भेजें” विकल्प पर क्लिक करें।
  • ओटीपी सत्यापित करने के बाद स्क्रीन पर जानकारी स्वीकार करें।
  • आपको अपने घर का पता, शैक्षिक योग्यता आदि जैसी आवश्यक जानकारी फिर से दर्ज करनी होगी।
  • विशेषज्ञता का शीर्षक और व्यवसाय का प्रकार भरें,उस प्रकार का कार्य चुनें जिसे आप पूरा करना चाहते हैं।
  • बैंक की जानकारी जैसे खाता धारक का नाम, खाता संख्या आदि भरे।
  • आपके द्वारा अभी-अभी टाइप की गई जानकारियों को दोबारा जांच।
  • आपके पंजीकृत फोन नंबर पर फिर से एक ओटीपी जारी किया जाएगा, जिससे आपको सत्यापित करना होगा।

 भारत के अलग-अलग राज्य से अपना e shram card कैसे बनाएं?

भारत कई राज्यों में बटा है जिससे कि अलग अलग राज्य की सरकारों ने अपने लिंक बनाए हुए हैं। जिससे कि हर मजदूर अपना  e sharm कार्ड बनवा सके। अगर कोई भी लाभार्थी कार्ड बनाना चाहता है, तो नीचे दिए गए लिंक पर Apply Now करें।

अरुणाचल प्रदेश                                    Apply Now

असम                                                  Apply Now

आन्ध्र प्रदेश                                           Apply Now

बिहार                                                  Apply Now

चंडीगढ़                                               Apply Now

छत्तीसगढ़                                            Apply Now

दिल्ली                                                 Apply Now

गोवा                                                   Apply Now

गुजरात                                               Apply Now

हरियाणा                                             Apply Now

हिमाचल प्रदेश                                     Apply Now

झारखण्ड                                            Apply Now

जम्मू-कश्मीर                                       Apply Now

कर्णाटक                                            Apply Now

केरल                                                 Apply Now

मध्य प्रदेश                                          Apply Now

महाराष्ट्र                                              Apply Now

मणिपुर                                              Apply Now

मिजोरम                                             Apply Now

नागालैंड                                             Apply Now

ओडिशा                                             Apply Now

पंजाब                                                Apply Now

राजस्थान                                            Apply Now

सिक्किम                                            Apply Now

तेलंगाना                                             Apply Now

तमिलनाडू                                          Apply Now

उत्तराखंड                                          Apply Now

उत्तर प्रदेश                                        Apply Now

पश्चिम बंगाल                                      Apply Now

ई-श्रम कार्ड के क्या-क्या फायदे हैं? |  (e shram card benefits in hindi)

  • जब लाभार्थी 60 साल की उम्र का हो जाएगा तब उसे प्रतिमाह ₹3000 पेंशन के रूप में मिलेंगे ।
  • दुर्घटना की स्थिति में आप ₹50000 तक का बीमा प्राप्त कर सकते हैं।
  • यदि लाभार्थी की किसी दुर्घटनाएं कारण मृत्यु हो जाती है, तो सभी लाभ उसकी नॉमिनी में चढ़े व्यक्ति को दिया जाएगा।
  • इसके अंतर्गत मजदूरों को प्रधानमंत्री बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा, जिसके अंतर्गत 2 लाख का दुर्घटना बीमा और 1 साल का प्रीमियम सरकार की ओर से दिया जाएगा।
  • श्रम कार्ड बनवाते वक्त आपसे पूछा जाएगा, कि आपने यह काम कहां से सीखा अगर आपके पास  ज्यादा जानकारी नहीं होगी तो सरकार आपके लिए ट्रेनिंग भी फ्री में कराएगी। जिससे आपको काम सीखने में आसानी हो सके, और आपको रोजगार में भी मदद हो सके।
  • आपके इस डेटा को सरकार विदेशी कंपनियों के साथ शेयर करेंगी। जिससे कि कंपनियों को जिस प्रकार के मजदूर की आवश्यकता होगी वह उसे रोजगार देगी।
  • मजदूरों को सुरक्षा बीमा योजना का लाभ मिलेगा।
  • नौकरी के अधिक अवसर प्राप्त होंगे।
  • मजदूरों को वित्तीय सहायता मिलेगी।
  • असंगठित श्रमिक सभी सामाजिक सुरक्षा  लाभो के पात्र होंगे।
  • कार्ड धारको को आपात स्थिति और राष्ट्रीय महामारी की स्थिति में पूरी तरह से सहायता करेगा।

 ई-श्रम कार्ड से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न(Frequently Asked Question about E-Sharm Card) 

ई श्रम कार्ड कौन-कौन व्यक्ति बनवा सकता है?

श्रम कार्ड केवल मजदूर व्यक्ति ही बनवा सकता है।

ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए व्यक्ति के पास कहां की नागरिकता होनी चाहिए?

e shram card बनवाने के लिए व्यक्ति के पास भारतीय नागरिकता होनी चाहिए।

ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए व्यक्ति की कितनी उम्र होनी चाहिए?

 ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए व्यक्ति की आयु 15 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

ई श्रम कार्ड योजना किसके द्वारा आरंभ की गई?

e shram card Yojna हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री “श्री नरेंद्र मोदी जी” के द्वारा आरंभ की गई।

श्रम कार्ड योजना कब जारी की गई?

e shram card योजना भारत सरकार द्वारा “26 अगस्त 2021” को जारी की गई।

Visit Also :

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button