Tech

OTT Platform क्या है | OTT Full Form and Essay in Hindi

OTT Par Nibandh in Hindi | OTT Essay in Hindi : आपने OTT के बारे में जरूर सुना होगा और आपके मन में यह भी प्रश्न उठता होगा कि आखिर यह होता क्या है और इस का full form क्या होता है, यह जिज्ञासा भी आपके मन में जरूर होती होगी |

कभी-कभी आपके मन में यह भी विचार आता होगा कि आखिर यह काम कैसे करता है |  अगर आपके मन में यह सारे सवाल उठते हैं तो आप सही जगह पर आए हो | इसको लेकर के कोई भी प्रश्न अब आपके दिमाग में नहीं रहेगा | क्योंकि आज के इस Blog में हम इसके बारे में पूरे विस्तार से चर्चा करेंगे| 

जैसा की महान यूनानी दार्शनिक अरस्तु कह गए हैं कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, वह एक समाज में रहना पसंद करता है| इसका प्रमुख कारण यह है कि मनुष्य अकेला नहीं रह सकता, मनुष्य एक मनोरंजक पसंद प्राणी है| मनुष्य के लिए मनोरंजन अत्यधिक महत्वपूर्ण है| 

मनुष्य Entertainment के बिना नहीं रह सकता है| पहले के जमाने में लोग मनोरंजन के लिए Cinema Halls में जाकर Films देखता था| परंतु आज समय बदल चुका है आज इन्हीं सिनेमाघरों का स्थान  घर की TV व Mobile ने ले लिया है| इन Mobile Device एवं TV की अच्छी बात यह है कि  इन्हें आप कभी भी कहीं भी और कैसे भी इस्तेमाल कर सकते हैं और यह अत्यधिक सुविधाजनक होती हैं| 

OTT Platform Essay in Hindi

यह एक ऐसा प्लेटफार्म है  जिसके जरिए Films,TV Shows और अन्य कंटेंट प्रोवाइड जैसे की लाइव क्रिकेट मैच फुटबॉल मैच और भी काफी कुछ आसानी से देख सकते हैं | इसका उपयोग हम मुख्य रूप से मनोरंजन आदि के लिए उपयोग करते हैं| परंतु इसका मतलब यह नहीं कि यह सिर्फ Entertainment के लिए ही प्रयोग किया इसका उपयोग Films, Advertisement (विज्ञापन उत्पादों), और Live Videos आदि की Screening के लिए भी होता है| 

OTT platform लोगों को मनोरंजन और ज्ञान का एक ऐसा मंच प्रदान करता है जिससे हम घर बैठे ही बिना कहीं जाएं Films, TV Shows और Live streaming का आनंद उठा सकते हैं| 

ओटीपी के आ जाने से एक फायदा यह हुआ है कि पहले के समय में लोगों को अपना पसंदीदा कार्यक्रम और Films देखने के लिए केबल TV कनेक्शन या डीटीएच कनेक्शन की आवश्यकता होती थी लेकिन आजकल लोग इसके माध्यम से आप अपने पसंदीदा TV Shows, Films आदि अपने Mobile में या फिर TV पर बिना किसी कनेक्शन के आसानी से देख सकते हैं| 

OTT के लिए किस माध्यम की जरूरत होती है ?

इसमें अपना पसंदीदा Program or Serial देखने के लिए केवल Internet की आवश्यकता होती है | ओटीटी प्लेटफार्म का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि हमें अपने पसंदीदा कार्यक्रम को देखने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ता है और हम जब चाहे तब देख सकते हैं इससे हमारे समय की बचत होती है| 

पहले Films सिनेमाघरों में रिलीज हुआ करती थी लेकिन अब इसके आ जाने से Films इस पर ही रिलीज हो जाती है |

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं कि कोरोना वायरस के कारण लोग घर में रहने को मजबूर थे उसी दौरान OTT की लोकप्रियता लोगों के सामने और भी ज्यादा उभर कर आई क्योंकि इस पर हम बिना किसी रूकावट के कोई भी Web Series, serial या फिर Movies आसानी से देख सकते हैं | 

तो चलिए आज हम आपको अपनी इस पोस्ट के माध्यम से OTT Platform से भी संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे और साथी इससे जुड़े रोचक तथ्यों  को भी आपके साथ साझा करेंगे |

OTT Full Form in Hindi | क्या आप OTT  का पूरा नाम जानते है?

परंतु ओटीपी के बारे में कुछ जानने से पहले हम उसके पूरे नाम पर चर्चा करेंगे | कि आखिर OTT का पूरा नाम क्या होता है | 

आज भी कई लोग ऐसे हैं जो Internet पर अक्सर इस ka full form | गूगल से पूछते रहते हैं कि गूगल इस ka pura naam kya hai इस ka pura naam kya hota hai hindi me | इस ka pura naam bataye | इस ke bare mein bataiye |  अभी भी बहुत से लोग ऐसे है जिन्हे अभी तक इसी के बारे ज्यादा कुछ पता नहीं है तो आइये हम इस आर्टिकल में OTT  के बारे में जानते है|  

OTT का पूरा नाम over the top होता है| यह प्लेटफॉर्म आजकल बहुत ज्यादा चर्चित होता जा रहा है और बहुत ही ज्यादा मशहूर हो चुका है|

OTT Platform Kya Hote Hai? 

OTT Platform एक तरीके के Application होते हैं जिनको मुख्यता TV Shows,Web Series, Files आदि देखने के लिए Design किया जाता है | 

इसको चलाने के लिए हमें तेज Internet कनेक्शन की आवश्यकता होती है| आजकल मार्केट में तरह-तरह के OTT Platform उपलब्ध है|  

यह सभी प्लेटफार्म अपने यूजर्स को अलग अलग तरह का कंटेंट देते है| इन प्लेटफार्म पर Video कंटेंट देखने के लिए एप का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है लेकिन कुछ प्लेटफार्म ऐसे होते हैं जो हमें मुफ्त में कंटेंट प्रोवाइड करते हैं | 

OTT Platform Kaise Kaam Karte Hai?

क्या आप भी  यह जानना चाहते हैं  कि OTT Platforms kis tarah Kaam Karte hai? इन सब को जानने से पहले हमें कुछ Technology को समझना पड़ेगा जैसे कि CDN क्या होता है, Server क्या होता है, Internet कनेक्शन इत्यादि | लेकिन हम इन सारी Technologies को संक्षिप्त में समझने का प्रयास करेंगे| 

सामान्यतः CDN को ऐसे समझ सकते हैं कि यह एक बहुत सारे Servers का समूह होता है जिसका मुख्य कार्य भौगोलिक क्षेत्र के अनुसार कंटेंट को deliver करना होता है| इन server या CDN का मुख्य काम अपने Subscriber की डिमांड पर कंटेंट को तेजी से उसकी डिवाइस पर प्रसारित करना होता है|  

भारत के प्रसिद्ध OTT Platform कौन – कौन से है?

आजकल भारत के मार्केट में विभिन्न प्रकार के OTT Platform उपलब्ध हैं|  यदि आप Android user है तो इन्हें आप बड़ी ही आसानी से Google Play Store से Download कर सकते हैं| 

यदि आप iPhone User  तो इन्हें आप Apple Store से डाउनलोड कर सकते हैं | भारत में प्रसिद्ध Platform निम्नलिखित हैं – 

सोनी लीव (Sony Liv)

Disney+ Hotstar (Hotstar)

 नेटफ्लिक्स (NetFlix)

जी 5 (Zee5)

अमेजन प्राइम (Amazon Prime Video)

अल्ट बालाजी (ALT Balaji)

वूट (Voot)

1. सोनी लीव (Sony Liv):

Sony Liv, Sony Pictures Networks India Pvt. Ltd द्वारा 2013 में शुरू की गई है | जिसमे आप अपने पसंदीदा TV Program, Films अदि देख सकते है | सोनी लीव में यह देखने के लिए आपको इसमें सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा जिससे आप अपनी मन चाहे प्रोग्राम देख सकते है और इसमें हम लाइव टेलीकास्ट प्रोग्राम भी देख सकते है | 

Sony Liv

भारत में इसकी लोकप्रियता इतनी अधिक है किसे गूगल Play Store पर 10 करोड़ से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है|

सोनी लिव के सबसे ज्यादा लोकप्रिय TV Shows और Fillms निम्नलिखित है

  • Scam 1992: The Harshad Mehta Story 
  • Gullak
  • Bhonsle
  • Piku 
  • Scam 2003: The Telgi Story
  • Chapelwaite
  • Maharani 
  • Ghar Ki Murgi
  • Leonardo 
  • Victim – Who is next? 
  • JL50
  • Kadakh

2.  डिज़्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) :

Disney+ Hotstar, भारत का एक बहुत बड़ा प्लेटफोर्म जिसमे हम सभी प्रकार के Shows, TV serial, Web Series और Films का आनंद ले सकते है | इसके हर महीने लगातार users बढ़ते जा रहे हैं| अभी तक इसे 550 Million Users के द्वारा Download किया जा चुका है तथा इसके Active Users की संख्या 300 Million से भी अधिक है|

Disney+ Hotstar

यह अभी वर्तमान में Novi Digital Entertainment of Disney Star के द्वारा own  किया जाता है तथा Disney Media and Entertainment Distribution के द्वारा operate कियाजा रहा है| 

Disney+ Hotstar लाइव प्रोग्राम के लिए प्रसिद्ध है इसमें बिना सब्सक्रिप्शन के भी कोई भी प्रोग्राम देख सकते है लेकिन लाइव चैनल देखने के लिए हमे सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा | लगभग आठ भाषाओ में Disney+ Hotstar हमे क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, टेनिस और दुनिया भर की सबसे बड़ी खेल प्रतियोगितओ की कवरेज अपने चैनल पर प्रदान करता है| 

 3. नेटफ्लिक्स (Netflix):

Netflix

नेटफ्लिक्स 2015 में भारत में आने के बाद यह यूज़र्सो का पसंदीदा ऐप होने लगा है। यह एक US-आधारित Video स्ट्रीमिंग कंपनी है, जो अब भारत में 500 रुपये प्रति माह की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है इसके आने के चार महीने बाद ही इसमें गेम्स को भी रिलीज़ किया गया| 

4. जी 5 (Zee5):

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (Zee Entertainment Enterprises) लिमिटेड Zee5 नाम से अपना खुद का Over The Top Video Platform लॉन्च किया जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय Films और TV Shows, लाइव TV एवं 12 भाषाओं में प्रोग्राम प्रदान करता है| Zee5 में 500 से अधिक TV Shows के साथ एक लाख घंटे से भी अधिक का Content है | 

Zee5

Zee5 पूरी दुनिया भर  का collection प्रोवाइड कराता है जिसमे तुर्की, कोरियाई, स्पेनिश Shows शामिल है| 

5. अमेजन प्राइम Video (Amazon Prime Video):

Amazon Prime Video

यह नेट्फ़्लिक्स के बाद तेजी से उभरता हुआ OTT  प्लेटफोर्म है| यह भारतीय ओरिजनल कंटेंट को क्षेत्रीय भाषाओ के साथ प्रस्तुत करता है| जनवरी 2020 में अमेजॉन के CEO जेफ़ बेज़ोस(Jeff Bezos)  ने भारत में Amazon के Amazon Prime Video (अमेजन प्राइम वीडियो) में निवेश किया | 

6.  अल्ट बालाजी(ALTBalaji):

ALTBalaji भारत का एक प्रसिद्ध OTT प्लेटफार्म है | जो अपनी अड़ल्ट वेव सीरीज के कारण आए दिन चर्चा में रहता है| अभी हाल ही में ये OTT प्लेटफार्म बहुत चर्चा में था क्योकि इसके निर्देशक इंडियन आर्मी का अपमान संबंधी कंटेंट पव्लिश किया था | जिसको लेकर इस निर्देशक की सोशल मिडिया पर खूब आलोचना हुई थी | 

Alt Balaji

इसमें आप हिंदी भाषा में अपना प्रोग्राम देख सकते हो और साथ साथ और अन्य भाषाओं में भी अपना Program देख सकते है जैसे- तमिल, गुजराती, बंगाली आदि में देख सकते है| 

7. वूट (Voot):

Voot भारत का एक प्रसिद्ध OTT  Platform है  जो की ज्यादातर कलर्स के सीरियल्स की हाईलाइट देखने के काम में आता है| वूट एक Video-ऑन-डिमांड OTT Platform है, जो वायाकॉम 18 के डिजिटल Media का एक हिस्सा है| वायकोम 18 भारत के सबसे बड़े मीडिया नेटवर्क में से एक है |

Voot

वूट का उद्देश्य वर्तमान में किसी भी लागत के बिना डिजिटल Video परिदृश्य को नए युग की सामग्री के साथ कैप्चर करना है जिससे यूजर्स को अधिक से अधिक Entertainment के साधन मिल सके| 

इन सभी प्लेटफार्म के अलावा और भी प्लेटफार्म है जहां आप ऑनलाइन Web Series Films देख सकते हैं जैसे एम एक्स प्लेयर हंगामा आदि|

OTT Platform से होने वाले लाभ –

  • यह यूजर्स को सस्ते में मनोरंजन मिल जाता है| 
  • इसके आ जाने से हमें घर बैठे मनोरंजन का साधन मिल गया है | 
  • कुछ Platform ऐसे भी है जो हमें ज्ञानवर्धक TV Shows भी दिखाते हैं
  • इसमें हम अपनी पसंदीदा Films इत्यादि देख सकते है| 
  • इस प्लेटफार्म पर दर्शक बिना विज्ञापन के लगातार अपने पसंदीदा कंटेंट को देख सकते है| 
  • जब लोग को TV Shows एवं Films कुछ भी पसंदीदा पसंदीदा प्रोग्राम देखने के लिए केबल TV कनेक्शन है डीटीएच कनेक्शन की आवश्यकता होती है वहां हम लोग केवल Internet कनेक्टिविटी का उपयोग करके अपने पसंदीदा Shows जब चाहे देख सकते हैं| 
  • आज के समय में लोग TV के स्थान पर स्मार्टफोन टैबलेट(Tablet) जैसे Device खरीद रहे हैं इसका मुख्य कारण यह प्लेटफॉर्म है|
  • इस को लोग आसानी से अपने Mobile में Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं और इसे अपनी स्मार्ट TV से कनेक्ट कर अपने पसंदीदा Films दे सकते हैं|
  • OTT  Platform पर अब बॉलीवुड की Films भी रिलीज होने लगी है जिससे लोगों को अपने घर में बैठे ही परिवार के साथ मूवी देखने का मौका मिलेगा|
  • ये Platform, time saving का एक अच्छा option निकल कर सामने आया है|
  • OTT  के माध्यम से अपनी पसंदीदा content को बार-बार देख सकते हैं|
  • जैसे कि TV पर कोई मूवी आती है तो हमें उसे उसी वक्त देखना पड़ता है जबकि OTT Platform पर यह सब लागू नहीं होता है| हम अपनी सुविधा के अनुसार जब चाहे उस मूवी को देख सकते हैं या फिर मूवी को एक या दो बार या उससे अधिक बार देख सकते हैं| 
  • आज TV पर आने वाला लगभग सभी लाइव कंटेंट को हम OTT  Platform पर देख सकते हैं जिससे हमें TV के लिए अलग से रिचार्ज करने की जरूरत नहीं होती है, जिससे हमारे पैसे की बचत होती है|
  • इस Platform पर एक ही जगह पर आपको सारी सुविधाएं जैसे Program, Films, TV Shows Music आदि मिल जाएगा|
  • यह पूरी दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला व्यवसाय बन गया है, इस प्रकार ओटीटी प्लेटफॉर्म रोजगार के नए  साधनों को बढ़ावा दे रहा है| 
  • OTT  में सब्सक्रिप्शन को किसी भी समय कैंसिल किया जा सकता है|

OTT  Platform से होने वाले नुकसान 

  • इस पर Video कंटेंट्स देखने के लिए आपको OTT Platform का सब्सक्रिप्शन लेना होता है जो महंगा भी होता है|
  • Internet पर अच्छी क्वालिटी की Video देखने के लिए आपकी Internet की अच्छी स्पीड का कनेक्शन होना चाहिए|
  • Slow Internet या धीमा इंटरनेट के साथ आप OTT कंटेंट का मजा अच्छी तरह से नहीं ले पाएंगे या तो Video बफर करने लगेगा या Video की क्वालिटी बहुत ज्यादा गिर जाएगी|
  • इस पर ज्यादा Films देखने से आपकी आंखों को नुकसान हो सकता है|
  • OTT  Platform के हर ऐप पर अलग-अलग सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है|
  • इनको बहुत ज्यादा चलाने से हमारा mobile इंटरनेट डाटा का बहुत ज्यादा Loss होता है|
  • इनके आने से सिनेमाघरों को भारी नुकसान हुआ है क्योंकि अब लोग सिनेमाघरों में पिक्चर देखने से ज्यादा अपने Mobile में देखना पसंद करते हैं|
  • कई बार इन प्लेटफार्म के सब्सक्रिप्शन काफी महंगे होते हैं इसलिए यदि OTT  Platform का सब्सक्रिप्शन लेने के बाद अगर आपको पसंद का कंटेंट ना मिले तो पैसा बर्बाद चले जा सकता है|
  • OTT  Platform का सब्सक्रिप्शन लेने के बाद कई बार यूजर को इसकी इतनी लत लग जाती है, इससे पीछा छुड़ाना मुश्किल हो जाता है |  इससे वह व्यक्ति किसी भी स्थिति में सिर्फ Mobile पर ही लगा रहता है|
  • इसे ज्यादा चलाने से हमारी तबीयत को नुकसान हो सकता है|

ओटीटी प्लेटफॉर्म से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

  • दुनिया में लगभग 40% से ज्यादा लोग Internet यूजर OTT  Platform का इस्तेमाल कर रहे हैं|
  • OTT Platform दुनिया में सबसे तेजी से फैलने वाला एक नया Business उभर कर सामने आया है| इसका market 2025 में $167 Billion USD  से भी ज्यादा का हो जाएगा| 
  • भारत में सबसे ज्यादा Subscriber Disney+ Hotstar और उसके दूसरे नंबर पर अमेजन प्राइम Video है|
  • भारत में लगभग सिनेमा का बाजार 15000 करोड़ रुपए है जबकि OTT  Platform अभी आने वाले समय में उसकी बराबरी कर लेगा|
  • अमेज़न और नेटफ्लिक्स ऐसे प्लेटफार्म है जो अपना Video कंटेंट खुद बनाते हैं|

आज हमने आपको OTT प्लेटफॉर्म के लाभ और हानि दोनों ही बताए हैं लेकिन आजकल लोग OTT प्लेटफॉर्म का गलत उपयोग कर रहे है जिससे उनको नुकसान हो सकता है अगर हम इसका उपयोग सही तरीके से करते हैं तो यह हमारे लिए बहुत उपयोगी है  इसलिए हमें OTT प्लेटफॉर्म होगा सही तरीके से उपयोग करना चाहिए|

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button